बुधवार, 19 जनवरी 2022


 भाजपा  के साथ 'बहू' मत


सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भगवा ध्वज उठा लिया। वह भाजपा में शामिल हो गईं। सियासी हलके में यह खबर खूब चर्चा में है। हो भी क्यों ना? इस चुनाव में भाजपा की निकटम प्रतिद्वंद्वी बनकर खड़ी सपा के सर्वेसर्वा के परिवार की बहू जो धुर विरोधी पार्टी में चली गई। अखिलेश कहते हैं-नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उनको समझाने की बड़ी कोशिश की, पर वह नहीं मानीं।

आइए जानते हैं अपर्णा यादव के बारे में

मुलायम की बहू कैसे हुईं?
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं। 
-
अपर्णा यादव के पिता पत्रकार और सूचना आयुक्त रहे  अरविंद सिंह बिष्ट और मां अंबी बिष्ट नगर निगम लखनऊ में अधिकारी हैं।
राजनेता के अलावा अपर्णा सामाजिक कार्यों में भी बहुत रुचि रखतीं हैं।

संगीत, कला, पशुप्रेमी

  • शास्त्रीय संगीत में खासा दखल रखतीं हैं।
  • लखनऊ के सीएमएस से शुरुआती पढ़ाई की और इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
  • -अपर्णा यादव पशुप्रेमी भी हैं। वे ‘बी अवेयर’ नाम से एक गैर सरकारी संगठन भी चलातीं हैं। कान्हा गोशाला भी उनकी ही है।
  • - मोदी और योगी की प्रशंसक हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार रुपये का चंदा भी दिया।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ