सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

अंकल 66 के, आंटी 28 की..


अंकल प्रणाम, आपको शुभकामनाएं...। दहलीज पर धूप सेंक रहे सिंह अंकल को मैंने बाहर से ही विश ठोंका। शुभकामनाएं...?? किस बात की यार। अंकल विस्मित। अरे, कल आपका जन्मदिन था। हां यार, तुमको भी पता चल गया.. कइसे.. हो! ? फेसबुक से अंकल। ..यार फेसबुक की क्या बात करते हो..। उस पर तो ये 28 साल की हैं। सामने बैठी आंटी की ओर इशारा करते अंकल ने चुहल की। आंटी का चेहरा यूं सिंदूरी हो गया मानो वे किशोर वय हों। मैंने स्थिति संभाली-आंटी हैं ही 28 की, उसमें मजाक की कौन सी बात? अंकल व्यंग्य से मुस्कराए- बोलेः ये लगती भी हैं 28 की और इसी वजह से इनके फालोअर भी ज्यादा हैं फेसबुक पे। आंटी के भरे-सुंदर चेहरे पर अब सुर्खी सी फैल गई। ...वो बेटा ऐसी बात है कि बच्चे हमारा फेसबुक अकाउंट बना रहे थे तो मैंने जो जन्मतिथि बताई, उन्होंने लिख दिया उसका उल्टा-95. बस हो गए हम 28 के। बाकी अंकल तो मजाक करते ही रहते हैं। फिर आंटी ने उनको कनखियों से देखा। ..चावल में से कंकड़ निकाला और अंकल की ओर उछाल दिया। मैं पार्टी की ताकीद कर काम पर निकल गया। दोनों की प्राइवेसी में उस वक्त दखल देना ठीक नहीं था।

पवन

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ