शनिवार, 20 अगस्त 2011

उत्तर प्रदेश विधानसभा पर एक नजर


मौजूदा समय में यूपी विधानसभा में कुल ४०४ सदस्य हैं। इनमें एक एंग्लो इंडियन सदस्य भी शामिल है जिसे माननीय राज्यपाल नॉमिनेट करते हैं। १९६७ तक इसमें ४३१ सदस्य होते थे। परिसीमन आयोग ने इसे ४२६ कर दिया और नवंबर २००० में जब उत्तराखंड असि्तत्व में आया तो इसमें ४०४ सीटें ही रह गईं।
आजादी से पहले एक अप्रैल १९३७ को इसका गठन हुआ था। पहले स्पीकर कौन थे?...श्री पुरुषोत्तम दास टंडन और डिप्टी स्पीकर श्री अब्दुल हकीम साहब थे। मौजूदा समय में श्री सुखदेव राजभऱ स्पीकर हैं। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं गोविंद वल्लभ पंत थे। वे १५ अगस्त १९४७ से २८ दिसंबर १९५४ तक सीएम रहे।
२००७ में हुए चुनाव के बाद जनता ने बहुजन समाज पार्टी के हक में फैसला सुनाया और सुश्री मायावती ने प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभाली।
दलीय स्थिति इस प्रकार हैः
बसपा-२०६ सीटें
सपा- ९७
भाजपा- ५१
कांग्रेस -२२
रालोद-१०
राष्ट्रीय परिवर्तन दल-२
अभा लोकां- १
जदयू- १
निर्दलीय व अन्य-१३

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ